फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj :  प्रकाशकों के घर और दफ्तर से पांच करोड़ रुपये बरामद, अन्य ठिकानों पर सघन तलाशी और जांच जारी

Thu, 07 Dec 2023 01:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सम सामयिक घटनाचक्र के मालिक के चर्चलेन स्थित कार्यालय और आवास से दो करोड़ रुपये मिले जबकि शिव पब्लिशिंग हाउस के मालिक और उनके भाई के तेलियरगंज, कटरा, जानसेनगंज स्थित घर, प्रिंटिंग प्रेस के अलावा शोरूम से भी तीन करोड़ रुपये बरामद किए गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर छापा कार्रवाई के दूसरे दिन बुधवार को दो प्रकाशन समूहों के अलग-अलग ठिकानों से पांच करोड़ रुपये से अधिक नगद बरामद किए गए। सम सामयिक घटनाचक्र के मालिक के चर्चलेन स्थित कार्यालय और आवास से दो करोड़ रुपये मिले जबकि शिव पब्लिशिंग हाउस के मालिक और उनके भाई के तेलियरगंज, कटरा, जानसेनगंज स्थित घर, प्रिंटिंग प्रेस के अलावा शोरूम से भी तीन करोड़ रुपये बरामद किए गए। 

विज्ञापन


पांच-पांच सौ रुपये के नोटों की गड्डियों की मशीनों से गिनती कराई गई। उधर, राजीव प्रकाशन समूह के मालिक के घर, ज्वेलरी शोरूम के अलावा पेपर मिल के दफ्तरों, गोदामों को खंगालने और दस्तावेजों की जांच करने का काम देर रात तक जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें