फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : 47वें स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। नाजरेथ अस्पताल के 47वें स्थापन दिवस पर रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पहले कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा एवं विशेष अतिथि रेव्ह सिस्टर श्वेता सीजे प्रांतीय श्रेष्ठ ने की। इस दौरान कांग्रीगेशन ऑफ जीजस एवं इलाहाबाद रोमन कैथोलिक धर्मप्रांत के प्रशासक व अध्यक्ष नाजरेथ अस्पताल सोसाइटी रेव्ह फादर लुईस मास्करेनस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत प्रार्थना नृत्य से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद अस्पताल के निदेशक रेव्ह फादर लुईस मास्करेनस ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में नाजरेथ नर्सिंग की छात्राओं और नर्सिंग स्टाफ ने नृत्य एवं नाटक की प्रस्तुति दी। जो करूणा से देखभाल करने वाले हाथों से जीवन को स्पर्श करने पर आधारित रहा। नाटक और कव्वाली की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद श्रेष्ठ नर्सिंग सेवा के लिए छात्रा बबिता जीएनएम और बसिला एएनएम को नाइटिंगेज की उपाधी से मुख्य अतिथि ने नवाजा। इसके बाद नार्सिंग स्कूल की छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा ने नाजरेथ अस्पताल की सेवाओं के लिए सराहना करते हुए भविष्य में भी लोगों का बेहतर इलाज करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि नाजरेथ अस्पताल की पहचान उसके परोपकारी, कुशल और समर्पित कार्यप्रणाली एवं मरीजों की उच्च स्वास्थ्य सेवाओं व सुविधाओं के लिए प्रख्यात है। आखिर में डॉ. गौरव दूबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगान की प्रस्तुति के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें