प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने मंगलवार को कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा टियर-दो 2022 की संभावित उत्तरकुंजी जारी कर दी है। चार से छह जुलाई के बीच उत्तरकुंजी को लेकर अभ्यर्थी अपनी आपत्ति जता सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपये प्रत्येक प्रश्न के हिसाब से शुल्क जमा करना होगा।