प्रयागराज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक की 26-27 जून को होने वाली परीक्षा के लिए रेलवे ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रयागराज आने वाली ट्रेन में एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 11801 झांसी-प्रयागराज में 26 और 27 जून को अतिरिक्त कोच लगाया जा रहा है।