प्रयागराज। शाहगंज थाने में उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ के परियोजना अभियंता अशोक कुमार त्रिपाठी समेेत तीन पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। मार्तड एसोसिएट के मालिक जार्जटाउन निवासी आनंद सेठ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ के परियोजना अभियंता अशोक कुमार त्रिपाठी के वर्क ऑर्डर के आधार पर उनकी फर्म काल्विन अस्पताल में नवीनीकरण कार्य करा रही थी। इस दौरान लाखों का सामान अस्पताल के स्टोर रूप में रखवाया गया था। आरोप है कि बाद में परियोजना अभियंता ने यह कार्य किसी और फर्म को दे दिया। जब वह अपना सामान लेने गए तो गाली देते हुए भगा दिया और 21 जुलाई को स्टोर का ताला तोड़कर सारा सामान निकाल लिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर परियोजना अभियंता, सहायक अभियंता अनूप चंद पटेल व चंद्रिका पटेल पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।