अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं
कौड़िहार से सपा ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर को हिरासत में लिए जाने को लेकर अफसर फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। भदोही में दर्ज एक मामले में हिरासत में लिए जाने की चर्चा है। परिजन पुरामुफ्ती थाने पहुंचे, लेकिन वहां कोई जानकारी नहीं मिली। परिजन तरह तरह की आशंकाएं जाहिर कर रहे हैं।
30 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज
मुजफ्फर पूरामुफ्ती थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस के मुताबिक, वह अंतरराज्यीय गोतस्कर गिरोह का सरगना है। उस पर प्रयागराज के अलावा वाराणसी, कौशाम्बी, फतेहपुर, भदोही व चंदौली में 30 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से ज्यादातर मामले गोवध अधिनियम के हैं। पिछले साल उसने जेल में रहते हुए ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीता था। पांच महीना पहले उसके खिलाफ पुरामुफ्ती थाने में एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने को मामला दर्ज हुआ था। इसमें उसके साथ ही उसके 6 भाई भी नामजद कराए गए थे।