शराब की दुकान पर विवाद, चलाया बम
प्रयागराज। कैंट के नेवादा स्थित शराब की दुकान पर हुए विवाद के बाद एक युवक ने बम फोड़कर सनसनी फैला दी। आसपास के लोगों ने खदेड़ा तो वह धमकाते हुए भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नेवादा में शराब की दो दुकानें अगल-बगल हैं। इनमें से ही देशी शराब की दुकान पर एक युवक सुबह 11 बजे के करीब पहुंचा और उधार शराब मांगने लगा। सेल्समैन ने मना किया तो वह गालीगलौज करने लगा। विरोध पर दुकान पर बम पटक दिया। जोरदार धमाके से वहां सनसनी फैल गई। इसके बाद हमलावर भाग निकला। कैंट पुलिस बमबाजी की घटना से इनकार करती रही। उसका कहना है कि विवाद हुआ था लेकिन किसी ने कोई तहरीर नहीं दी।