फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : देश के चार बड़े महानगरों से जुड़ा प्रयागराज, पहली बार चेन्नई के लिए उड़ा विमान

Sun, 02 Feb 2025 12:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज का देश के चार बड़े महानगरों से अब सीधा हवाई संपर्क हो गया है। शनिवार को यहां से पहली बार चेन्नई की उड़ान शुरू हुई। इस उड़ान के शुरू होने के साथ ही प्रयागराज की देश के चार बड़े शहरों से सीधी हवाई कनेक्टिविटी हो गई।
विज्ञापन
हवाई यात्रा - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज का देश के चार बड़े महानगरों से अब सीधा हवाई संपर्क हो गया है। शनिवार को यहां से पहली बार चेन्नई की उड़ान शुरू हुई। इस उड़ान के शुरू होने के साथ ही प्रयागराज की देश के चार बड़े शहरों से सीधी हवाई कनेक्टिविटी हो गई। विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने प्रयागराज से चेन्नई के लिए सीधी उड़ान शुरू की।

 

स्पाइस जेट ने चेन्नई के साथ ही मुंबई, दिल्ली एवं हैदराबाद के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू की। हालांकि प्रयागराज से दिल्ली, मुंबई एवं हैदराबाद के लिए पहले से ही सीधी उड़ान है। पहले दिन चेन्नई उड़ान यहां से दोपहर 12.50 बजे उड़ी जो 3.25 बजे वहां पहुंच गई। चेन्नई से यह विमान शाम 4.10 बजे प्रयागराज के लिए उड़ा जो यहां शाम 6.30 बजे पहुंच गया। इसी तरह हैदराबाद से स्पाइस जेट के विमान ने सुबह 10.12 बजे उड़ान भरी जो यहां 12.02 बजे लैंड हो गया।

इसके पूर्व यहां से यह विमान सुबह 7.20 बजे उड़ा जो हैदराबाद 9.20 बजे पहुंच गया। बता दें महाकुंभ के मौके पर प्रयागराज से देश के कई शहरों के लिए सीधी विमान सेवा शुरू हुई है। वर्तमान में यहां से चंडीगढ़, दिल्ली, देहरादून, जयपुर, अहमदाबाद, लखनऊ, कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, रायपुर, बिलासपुर, हैदराबाद, चेन्नई, बंगलूरू, मुंबई, इंदौर आदि शहरों केे लिए सीधी उड़ान है। 25 से 31 जनवरी तक कुल सात दिनों की ही बात करें तो यहां से 309 विमानों की आवाजाही हुई। इस दौरान 46260 यात्रियों का यहां आवागमन हुआ।

 

25 से 30 जनवरी तक विमानों और उनमें सफर करने वालों की संख्या

तिथि : विमान : यात्री

31 जनवरी : 43 : 6,862

30 जनवरी : 48 : 7,541

29 जनवरी : 42 : 6,209

28 जनवरी : 56 : 8,378

27 जनवरी : 38 : 5,962

26 जनवरी : 40 : 5,283

25 जनवरी : 42 : 6,025

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें