फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा कोचिंग संचालक, तीन घंटे बाद उतरा

Wed, 08 Jul 2026 03:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रेमिका से शादी के लिए एक कोचिंग संचालक मंगलवार सुबह हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। करीब तीन घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस के समझाने और शादी का भरोसा दिलाने पर युवक नीचे उतरा।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा कोचिंग संचालक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका से शादी के लिए एक कोचिंग संचालक मंगलवार सुबह हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। करीब तीन घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस के समझाने और शादी का भरोसा दिलाने पर युवक नीचे उतरा। पुलिस ने शांतिभंग में आरोपी का चालान कर दिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी श्याम बाबू कोचिंग सेंटर चलाता है। कोचिंग में पढ़ने आने वाली एक छात्रा से उसका प्रेम संबंध हो गया। युवक उससे शादी करना चाहता था, लेकिन छात्रा के परिजनों ने रिश्ते से इन्कार कर दिया। इसी से नाराज होकर युवक मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गांव स्थित बिजली के टावर पर चढ़ गया।

टावर पर युवक को देखकर इलाके में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने के बावजूद वह मानने को तैयार नहीं था। इस दौरान उसने टावर से एक पर्चा फेंका, जिसमें लिखा था-जब तक उस छात्रा से मेरी शादी नहीं होगी, मैं नीचे नहीं उतरूंगा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवक को शादी कराने का भरोसा दिलाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद करीब 11 बजे युवक टावर से नीचे उतरा, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मऊआइमा थाना प्रभारी राममूर्ति यादव ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें