फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी 12 बजे के बाद आई प्रयागराज एक्सप्रेस

विज्ञापन
Prayagraj arrival time in Allahabad
विज्ञापन
प्रयागराज। पश्चिमी यूपी और दिल्ली एनसीआर में पड़ रहे कोहरे की वजह से रविवार को भी इलाहाबाद जंक्शन आने वाली तमाम ट्रेेनें घंटों देरी से आई। लगातार दूसरे दिन प्रयागराज एक्सप्रेस दिन में 12 बजे के बाद जंक्शन पहुंच सकी। इसके यहां आने का समय सुबह 7.15 बजे हैं लेकिन ट्रेन यहां दिन में 12.20 बजे पहुंची। जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस की लेटलतीफी कुछ ज्यादा ही रही। सुबह 5.25 बजे आने वाली जयपुर एक्सप्रेस शाम पांच बजे जंक्शन पहुंच सकी। वंदे भारत एक्सप्रेस भी लेटलतीफी का शिकार हुई। दिल्ली से आने में वंदे भारत सवा घंटे एवं वाराणसी से आने में 47 मिनट कीदेरी से यहां पहुंची। उधर मेरठ से देरी से आने की वजह से शाम को संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 5.45 की बजाय 7.45 बजे रवाना हुई। ट्रेनों के लेट आने से यात्रियों को भी खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

प्रमुख ट्रेनों की लेटलतीफी
प्रयागराज एक्सप्रेस 5.10 घंटे
संगम एक्सप्रेस 5.30 घंटे
जयपुर-इलाहाबाद एक्स. 11 घंटे
रीवा एक्सप्रेेस 6.15 घंटे
मगध एक्सप्रेस 7.10 घंटे
नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्स. 6.30 घंटे
हावड़ा-दिल्ली कालका मेल 9.30 घंटे
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 12 घंटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें