फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक का तबादला, बनाए गए आजमगढ़ के एसएसपी, प्रयागराज के डीसीपी नगर भी बदले

Thu, 18 Sep 2025 01:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शासन ने बृहस्पतिवार को 16 और आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें प्रयागराज मंडल के भी कई अधिकारी शामिल हैं। प्रतापगढ़ के एसपी डॉ. अनिल कुमार का तबादला एसएसपी आजमगढ़ के पद पर कर दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने बृहस्पतिवार को 16 और आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें प्रयागराज मंडल के भी कई अधिकारी शामिल हैं। प्रतापगढ़ के एसपी डॉ. अनिल कुमार का तबादला एसएसपी आजमगढ़ के पद पर कर दिया गया है। इसी तरह डीसपी नगर अभिषेक भारती को औरैया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। चार वाहिनी पीएसी प्रयागराज के सेनानायक मनीष कुमार शांडिल्य को प्रयागराज डीसीपी के पद पर भेजा गया है। 

सिटी एडीसीपी अभिजीत कुमार का मेरठ ट्रांसफर

सिटी एडीसीपी अभिजीत कुमार को बुधवार को मेरठ ट्रांसफर कर दिया गया। आईपीएस अभिजीत को मेरठ ग्रामीण क्षेत्र का नया अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह प्रयागराज में करीब डेढ़ वर्ष से कार्यरत थे। हालांकि, उनकी जगह पर किसी को तैनाती नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें