शासन ने बृहस्पतिवार को 16 और आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें प्रयागराज मंडल के भी कई अधिकारी शामिल हैं। प्रतापगढ़ के एसपी डॉ. अनिल कुमार का तबादला एसएसपी आजमगढ़ के पद पर कर दिया गया है। इसी तरह डीसपी नगर अभिषेक भारती को औरैया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। चार वाहिनी पीएसी प्रयागराज के सेनानायक मनीष कुमार शांडिल्य को प्रयागराज डीसीपी के पद पर भेजा गया है।
सिटी एडीसीपी अभिजीत कुमार का मेरठ ट्रांसफर
सिटी एडीसीपी अभिजीत कुमार को बुधवार को मेरठ ट्रांसफर कर दिया गया। आईपीएस अभिजीत को मेरठ ग्रामीण क्षेत्र का नया अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह प्रयागराज में करीब डेढ़ वर्ष से कार्यरत थे। हालांकि, उनकी जगह पर किसी को तैनाती नहीं मिली है।