राजापाल चौराहा स्थित देशी शराब की दुकान पर हंगामा करता नशे में धुत सिपाही।
- फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। नशे में धुत सिपाही का हंगामा देख तमाशबीनों का राजापाल चौराहे पर जमघट लगा रहा। शहर के राजापाल चौराहे पर गुरुवार दोपहर वर्दी पहने सिपाही नशे में धुत होकर आने जाने वाले लोगों को रोक रहा था। यातायात पुलिस के जवानों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह सभी को दुत्कारता रहा। इसे लेकर वहां तमाशबीनों का मजमा लग गया। पुलिस लाइन के बगल सिपाही की करतूत से खाकी की किरकिरी होती रही। उधर से गुजर रहे पुलिसकर्मी भी सिपाही को शांत कराना बेहतर नहीं समझे। सीओ सिटी अतुल शर्मा ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है।