फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद तिवारी बोले : अग्निपथ योजना राष्ट्रहित और सुरक्षा हित में नहीं, देश के लिए घातक साबित होगी योजना

Sun, 26 Jun 2022 09:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रमोद तिवारी ने कहा कि आखिर सरकार को अग्नि भर्ती योजना लाने की आवश्यकता क्यों पड़ी, यह बड़ा सवाल है। भारत की फौज दुनिया की सबसे बहादुर फौज है। सेना में एक वर्ष की ट्रेनिंग होती है, लेकिन अग्निपथ योजना में छह माह की ट्रेनिंग बताई जा रही है।
विज्ञापन
Prayagraj News : प्रमोद तिवारी, राज्यसभा सांसद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि अग्निपथ भर्ती योजना का देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है। युवा सड़कों पर उतर आए हैं और उनमें भारी रोष है। कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ खड़ी है। यह योजना न तो देश हित में है न ही देश की सुरक्षा के लिहाज से ही सही है। यह देश के लिए घातक साबित होगा। यह बातें तिवारी ने प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।

 

 

उन्होंने कहा कि आखिर सरकार को अग्नि भर्ती योजना लाने की आवश्यकता क्यों पड़ी, यह बड़ा सवाल है। भारत की फौज दुनिया की सबसे बहादुर फौज है। सेना में एक वर्ष की ट्रेनिंग होती है, लेकिन अग्निपथ योजना में छह माह की ट्रेनिंग बताई जा रही है। पहला वर्ष ट्रेनिंग का और दूसरा तीसरा साल रेजिमेंट या प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का होता है। यानी तीन साल के बाद संपूर्ण रूप से प्रशिक्षित सेना को मिलता है। जब इतनी जल्दी सेवानिवृत्त किया जाएगा तो सैनिकों का मनोबल टूट जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें