फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद तिवारी बोले : सदी की सबसे बड़ी डकैती है अदाणी प्रकरण, केंद्र का बजट झूठ का पुलिंदा

Fri, 03 Feb 2023 10:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेला क्षेत्र में कांग्रेस सेवा दल के प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
Prayagraj News : माघ मेले में आयोजित कांग्रेस सेवादल के शिविर में बोलते सांसद प्रमोद तिवारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेला क्षेत्र में कांग्रेस सेवा दल के प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। दोनों ही नेताओं ने बजट को झूठ का पुलिंदा बताया। प्रमोद तिवारी ने अदानी प्रकरण को इस सदी की सबसे बड़ी डकैती बताया। सांसद ने कहा, वर्ष 2024 के चुनाव में उनकी पार्टी आठ साल बनाम साठ साल का नारा लेकर जनता के बीच जाएगी।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि कांग्रेस के समय में देश पर 55 लाख करोड़ रुपये का कर्ज 60 वर्षो में था वहीं, मोदी की आठ वर्षों की सरकार में देश पर कर्ज 102 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र अंशुमन, अरुण तिवारी, सुरेश यादव, प्रदीप मिश्रा, विजय प्रकाश, सुधाकर तिवारी, मुकुंद तिवारी, हसीब अहमद, विवेकानंद पाठक व इरशादउल्लाह समेत कई लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें