क्षेत्र में आंधी- बारिश से बिजली बाधित हो गई। वहीं भंभौरा में पेड़ गिरने से बिजली का पोल टूटकर ध्वस्त हो गया। मौसम विभाग ने पहले ही मौसम खराब होने की आशंका जताई थी। जिससे आंधी-तूफान शुरू होते ही बिजली विभाग ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हुई। एसडीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि मेजा डिविजन क्षेत्र में आंधी-तूफान और बारिश से आंशिक नुकसान हुआ है। बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल कर लिया गया है। भंभौरा में टूटे विद्युत पोल की वजह से दो गांवों की आपूर्ति बाधित है। उसे भी ठीक कर लिया जाएगा।