बिजली गुल होने से हृदय रोग, टीबी-चेस्ट और आईसीयू सहित अन्य विभागों में भर्ती गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर से हटाकर अम्बू बैग पर रखना पड़ा। करीब चार घंटे तक परिजनों को अम्बू बैग के जरिये अपने मरीज के फेफड़ों में ऑक्सीजन पहुंचानी पड़ी। हड्डी रोग विभाग में भर्ती मरीजों के लिए एसी और पंखे बंद होना भी मुसीबत बन गया।