फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजा एनटीपीसी में महिला सशक्तीकरण के तहत चल रहे समर कैंप का हुआ समापन, प्रशिक्षित बालिकाओं को सौंपा गया प्रमाणपत्र

विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण के तहत चल रहे समर कैंप के समापन अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित करती मेयर अभिलाषा गुप्ता? - फोटो : MEJA
विज्ञापन
मेजा। महीने भर से मेजा पॉवर प्लांट के सेंट जोसेफ स्कूल के परिसर में महिला सशक्तीकरण के तहत चल रहे समर कैंप का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह की मुख्य अतिथ िरहीं प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलति कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने समर कैंप की तारीफ करते हुए कहा कि एनटीपीसी मेजा की यह पहल उन्हें न केवल जीवन की वास्तविकताओं का सामना करने के एि सशक्त करेगी बल्कि उन्हें भविष्य के लिए भी तैयार करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि किस्मत वालों के घर जन्म लेती हैं बेटियां। लड़कियों के समग्र विकास के लिए एक अच्छी तरह की एनटीपीसी की यह सोंच है जो काफी दिलचस्प है। समर कैंप में 44 बालिकाओं को योग, नृत्य, नाटक और संगीत पर इनपुट के अलावा बेसिक अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, वज्ञिान, जीके और लाइफ साइंस की जानकारी देकर उन्हें सशक्त करने की पूरी कोशिश की गई। मेयर अभिलाषा गुप्ता ने समर कैंप में हिस्सा लेने वाली बालिकाओं को प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र देकर उन्हें लंबी उड़ान भरने के लिए प्रेरित किया। यह एनटीपीसी प्रभावित गांवों की बालिकाएं हैं जो इस समर कैंप में हिस्सा ली हैं। समापन समारोह के दौरान जादू शो, कठपुतली शो और मनोरंजक गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। विशिष्ट अतिथि की भूमिका निभा रहे मेजा पॉवर प्लांट के सीईओ एके सामंता ने बताया कि एनजीओ बेर फूट के सहयोग से विशेष रूप से डिजाइन किया गया। उन्होंने बताया कि बालिकाओं को वालीबाल, बैडमिंटन, लूडो सहित कई खेलों की जानकारी दी गई। समापन समारोह में मेजा पॉवर प्रोजेक्ट के कई अफसरों के अलावा समर कैंप से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें