फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पुलिस ने हटवाए धार्मिक बैनर, चार युवकों को हिरासत में लेने पर इलाके में तनाव

Sun, 28 Sep 2025 03:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में शुक्रवार की रात माहौल खराब करने के उद्देश्य से आई लव मोहम्मद लिखा लगाया गया। बैनर पुलिस द्वारा हटाए जाने से तनाव उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन
आई लव मोहम्मद के पोस्टर। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायइनायत थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में शुक्रवार की रात माहौल खराब करने के उद्देश्य से आई लव मोहम्मद लिखा लगाया गया। बैनर पुलिस द्वारा हटाए जाने से तनाव उत्पन्न हो गया। मुस्लिम समुदाय द्वारा पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया जाने लगा। जिसके बाद पुलिस ने चोर लोगों को हिरासत में ले लिया। तनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शनिवार को एसीपी ने पुलिस एवं पीएसी के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया।

शुक्रवार को रात गांव में मुस्लिम समुदाय के युवकों द्वारा आई लव मोहम्मद लिखा बैनर लगाया गया था। देर रात जानकारी होने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। माहौल खराब होने के डर से पुलिस मौके पर पहुंची और बैनर हटाने लगी तो विरोध होने लगा। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर चार युवकों को हिरासत में ले लिया और थाने उठा लाई। गांव में माहौल न खराब हो इसे देखते हुए शनिवार को दोपहर एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह, एसओ संजय कुमार गुप्ता ने पुलिस एवं पीएसी के जवानों के साथ पैदल मार्च किया। इसके पहले शुक्रवार को पुलिस ने पीएसी के जवानों के साथ फतूहां गांव में फ्लैग मार्च किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें