फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न: 78.30 रही उपस्थिति 21.70 फीसदी अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

Wed, 10 Jun 2026 07:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा तीन दिनों तक चले आयोजन के बाद बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। जिले के 42 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 98,064 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन
सीएवी इंटर कॉलेज से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा तीन दिनों तक चले आयोजन के बाद बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। जिले के 42 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 98,064 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 78,477 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 19,587 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह परीक्षा में कुल 79.99 फीसदी उपस्थिति और 20.01 फीसदी अनुपस्थिति दर्ज की गई।

तीन दिवसीय परीक्षा 8, 9 और 10 जून को दो-दो पालियों में आयोजित की गई थी। प्रत्येक पाली में 16,344 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा निर्धारित थी, जबकि प्रतिदिन दोनों पालियों में 32,688 अभ्यर्थियों के शामिल होने का लक्ष्य तय था। पहले दिन 25,751 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 6,937 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरे दिन 26,005 अभ्यर्थी शामिल हुए और 6,683 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। तीसरे दिन 26,721 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 6,317 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।

दो दिनों के मुकाबले तीसरे दिन सेबसे अधिक रहे अभ्यर्थी

पहले दिन 25,751 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जो कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। दूसरे दिन यह संख्या बढ़कर 26,005 हो गई, जबकि तीसरे और अंतिम दिन सर्वाधिक 26,721 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। सभी 42 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सीसीटीवी कैमरों, बायोमीट्रिक सत्यापन और कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। तीन दिवसीय परीक्षा में केंद्र से नकल या अन्य गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।

 

परीक्षा केंद्रों का डीएम ने परखी व्यवस्था

परीक्षा के तीसरे दिन बुधवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने द्वारका प्रसाद गर्ल्स इंटर कॉलेज समेत कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों के प्रवेश द्वार पर चल रही पहचान सत्यापन प्रक्रिया, तलाशी व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का बारीकियों को परखा। केंद्रों पर तैनात अधिकारियों से परीक्षा संचालन को लेकर जानकारी ली और शासन की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें