सिपाही भर्ती-2024 की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की रिपोर्ट सामने आई है। पांच दिवसीय आयोजित इस परीक्षा में कुल 2,28,720 में से 1,73,911 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। जबकि 54809 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
यह परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में सुबह 10 से 12 और दोपहर तीन से पांच बजे तक आयोजित की गई थी। हर एक पाली में 45,744 अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी किया गया था। सिपाही भर्ती परीक्षा के नोडल अधिकारी डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि कुल 54809 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यानी प्रत्येक दिन की परीक्षा में औसतन 24 फीसदी अभ्यर्थी गायब रहे। यह परीक्षा शहर के विभिन्न इलाकों में 63 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।