अटाला इलाके में जुमे की नमाज के मद्देनजर पैदल मार्च करती पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला।
आई लव मोहम्मद के विवाद को लेकर लेकर शहर के सभी प्रमुख मस्जिदों पर प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। अटाला, करेली, चौक सहित कई इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। आई लव मोहम्मद के स्लोगन को लेकर प्रदेश के कई जिलों में बवाल और त्योहारों के मद्देनजर प्रयागराज पुलिस अलर्ट हो गई है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए पुराने शहर के करेली, अटाला, खुल्दाबाद, चकिया, मीरापुर, दरियाबाद समेत अन्य इलाकों में पुलिस ने गश्त की। डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य, एडीसीपी और एसीपी कोतवाली के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स ने पैदल मार्च किया।
इलाके की ड्रोन से भी निगरानी की गई और जुमे की नमाज के वक्त सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही। इस दौरान डीसीपी नगर, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली रवि कुमार गुप्ता ने सुरक्षा का संदेश दिया। जगह-जगह मूर्ति विसर्जन को लेकर निकाले गए जुलूस के चलते सतर्कता और भी ज्यादा बरती जा रही है। कोई विवाद न पैदा हो इसके लिए ड्रोन से भी जगह-जगह निगरानी की जा रही है।