थाना कर्नलगंज स्थित म्योहॉल काम्लेक्स के बगल में निर्माणाधीन शौचालय में एक व्यक्ति की सड़ी-गली हालत में लाश मिली है। उसके बदन पर कोई कपड़ा नहीं था। वहां से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर शव काफी बुरी अवस्था में मिला। शव देखने से कई दिन पुराना नजर आ रहा था। शव को जानवरों ने भी काफी नुकसान पहुंचाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज के मुताबिक उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।