फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पुलिस की नाक पर सवाल, नशा सूंघ पा रही न बारूद, खुफिया तंत्र भी कटघरे में

Fri, 04 Sep 2026 03:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद अब जिले में खतरनाक नशा फैक्टरी चलने का खुलासा हुआ है। चौकाने वाली बात ये है कि आला पुलिस अफसरों की भरमार वाले जिले में दूसरे राज्य की पुलिस ने यहां आकर करोड़ों की ड्रग फैक्टरी पकड़ी है।
विज्ञापन
प्रयागराज पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद अब जिले में खतरनाक नशा फैक्टरी चलने का खुलासा हुआ है। चौकाने वाली बात ये है कि आला पुलिस अफसरों की भरमार वाले जिले में दूसरे राज्य की पुलिस ने यहां आकर करोड़ों की ड्रग फैक्टरी पकड़ी है। जिले की जनता पुलिस की नाक पर सवाल उठा रही है कि ये नशा सूंघ पा रही है न बारूद। पुलिस की साख दांव तो दांव पर लगी ही है, जिले में नशे के कारोबार पर नजर रखने वाला खुफिया तंत्र भी कटघरे में है। ये निगरानी तंत्र की नाकामी है या अरबों के अवैध कारोबार की जानबूझकर अनदेखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें