फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चोरी की बाइक व तमंचे के साथ पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा

Sat, 26 Apr 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। पुलिस ने बदमाशों को चोरी की बाइक और तमंचे के साथ पकड़ लिया। जो आसपास के गांव में चोरी की घटनाओं के अलावा वाहन चोरी का काम किया करते रहे। पकड़े गए बदमाशों पर पुलिस विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल नवाबगंज राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर बुधवार की सुबह आनापुर पुलिस टीम ने दो बदमाश को पकड़ लिया गया। जिनके पास से पुलिस ने एक चोरी की बाइक व 2 तमंचा तथा कारतूस बरामद किया है।चौकी प्रभारी आनापुर ब्रजेश कुमार तिवारी ने बताया कि जानकारी मिली कि भगवतीपुर आनापुर सड़क मार्ग बायो वेद विद्यालय नहर के पास दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी की बाइक का सौदा कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों भागने का प्रयास किया। जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। जिन्होंने नाम गोलू उर्फ अविनाश व साहिल उर्फ अखिलेश निवासी खागलपुर थाना नवाबगंज बताया। दोनों बदमाश चोरी की टीवीएस स्पोर्ट बाइक बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश बाइक तथा अन्य कीमती सामान की चोरी करते रहे। पैसे की लालच में सामान को बेचकर मिलने वाली रकम को बांट लेते रहे।तलाशी के दौरान पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचा भी बरामद किया है। अभियुक्तों पर पुलिस विधिक कार्रवाई करते हुए कोर्ट में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें