इलाहाबाद जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में मोबाइल चुराने वाला एक किशोर को पकड़ा गया। उसके पास से 34500 रुपये की कीमत के तीन मोबाइल बरामद किए गए। मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा गया किशोर करेली थाना क्षेत्र का निवासी है। आरपीएफ के एसआई अमित द्विवेदी ने बताया कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा आरपीएफ की अपराध नियंत्रण शाखा के शनिवार को निरंजन रेल ब्रिज के पास पेंड्राल क्लिप चुराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। कौशांबी जिले के पिपरी थाना निवासी शिवसेवक दुबे (19) के पास से आरपीएफ ने 19 पेंड्राल क्लिप बरामद किए। एसआई अमित द्विवेदी के मुताबिक युवक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।