फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : न्यायालय में सरेंडर करने जा रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, जमकर हुआ हंगामा

Mon, 10 Jul 2023 05:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

होलागढ़ के प्रधान का पति राहुल पांडेय हत्या के प्रयास के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस उसको काफी दिनों से खोज रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की राहुल पांडेय सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए जा रहा है।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौराहे पर सड़क पर जाम लगाते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यायालय में सरेंडर करने जा रहे युवक को पुलिस ने बीच रास्ते में ही दबोच लिया। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। जिसके कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोपी के वकीलों ने पुलिस अभद्रता का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


होलागढ़ के प्रधान का पति राहुल पांडेय हत्या के प्रयास के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस उसको काफी दिनों से खोज रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की राहुल पांडेय सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए जा रहा है। पुलिस ने शहर के महाराणा प्रताप (मेयो हॉल) चौराहे के पास आरोपी को दबोच लिया। इसको लेकर आरोपी के वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया।

वकील पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए सड़क पर बैठ गए। इसके कारण आवागमन बाधित हो गया। यह मामला काफी देर तक चलता रहा। इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची। अधिक्ता रत्नेश शुक्ला का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता और धक्का मुक्की की। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें