घूरपुर। पुलिस ने खीरी थाना क्षेत्र से एक इनामिया गोतस्कर को बृहस्पतिवार रात्रि गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। खीरी थाना क्षेत्र में गोकशी और तस्करी मामले में धनिष्ठा इटवा कला गांव निवासी गुलाम जिलानी उर्फ कंजे सहित कई के खिलाफ गोतस्करी में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी वांछित चल रहा था। इसके तहत पुलिस ने गैंगस्टर की धारा को बढ़ाते हुए 20 हजार का इनाम रखा था। बृहस्पतिवार रात में विवेचक थाना प्रभारी घूरपुर दिनेश सिंह की टीम और खीरी पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त वांछित इनामिया को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।