train indian railways train colour
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज-मानिकपुर रेल खंड पर इरादतगंज लिंक जंक्शन के पास मुंबई एलटीटी सुपर फास्ट को चालक ने इमरजेंसी ब्रेक मारकर रोक दिया। रेलवे पटरी पर लोहे की पाइप मिलने के बाद हड़कंप मच गया। रेल पटरी के बीचोंबीच 15 फीट लंबा लोहे का रॉड रख दिया गया था। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके चलते ट्रेन करीब छह मिनट तक खड़ी रही। घटना मंगलवार की रात 8.43 बजे की है। ट्रेन संख्या 12167 बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस मुंबई एलटीटी से बनारस तक चलती है। इस संबंध में प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि फ्लेक्स में लगने वाले पतले पाइप को रेलवे ट्रैक पर मिले होने की सूचना मिली है। आरपीएफ नैनी इस मामले की जांच कर रही है।