फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Tue, 25 Jul 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी संभाग की तीन दिवसीय क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता (खो-खो और कबड्डी अंडर-14 और अंडर-17 गर्ल्स) 2023-24 का समापन सोमवार को मनौरी स्थित केवी एएफएस में हुआ। प्रतियोगिता में 240 खिलाड़ियों और 22 अनुरक्षकों सहित विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों की 23 टीमों ने भाग लिया। खो-खो अंडर-17 वर्ग में केवी न्यू कैंट की टीम विजेता बनी। वहीं, खो-खो अंडर 14 वर्ग में केवी न्यू कैंट द्वितीय पाली ने जीत दर्ज की। अंडर-14 बालिका वर्ग की कबड्डी में केवी सीआरपीएफ फाफामऊ ने बाजी मारी। अंडर-17 बालिका वर्ग की कबड्डी में केवी सीआरपीएफ ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें