Platforms will be changed for 21 trains coming to Allahabad Junction from today
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन से जयपुर जाने वाली मथुरा एक्सप्रेस यात्रियों को अब प्लेटफार्म नंबर एक की बजाय प्लेटफार्म नंबर छह से मिलेगी। दोनों ओर से मथुरा एक्सप्रेस का आगमन-प्रस्थान अगले 45 दिनों तक प्लेटफार्म नंबर छह से ही होगा। ऐसा इसलिए क्योेंकि रेलवे द्वारा प्लेटफार्म नंबर तीन पर वॉशेबुल एप्रन का निर्माण किया जा रहा है। यह काम 45 दिन चलेगा। इस अवधि में प्लेटफार्म नंबर तीन पर आने वाली सभी और प्लेटफार्म नंबर दो और एक पर आने वाली कुल 21 ट्रेनें बदले हुए प्लेटफार्म से चलेंगी। जिन ट्रेनों के प्लेटफार्म में बदलाव किया गया है उसमें टाटानगर-जम्मूतवी मुरी एक्सप्रेस, हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, इलाहाबाद-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस प्रमुख रूप से शामिल है।
इन ट्रेनों के बदले गए प्लेटफार्म
ट्रेन का नाम संशोधित प्लेटफार्म
12249 हावड़ा-आनंद विहार युवा एक्सप्रेस 02
12235 माधोपुर-आनंद विहार हमसफर एक्स. 02
12404 जयपुर-इलाहाबाद मथुरा एक्सप्रेस 06
12942 आसनसोल-भावनगर पारसनाथ एक्स. 01
12948 पटना-अहमदाबाद अजीमाबाद एक्स. 01
54160 इलाहाबाद-झांसी पैसेंजर 10
15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस 01
63237 डीडीयू-सूबेदारगंज ईएमयू 02
18101 टाटानगर-जम्मूतवी मुरी एक्सप्रेस 01
12505 कामाख्या-आनंद विहार एनई एक्स. 02
22805 भुवनेश्वर-आनंद विहार एक्सप्रेस 02
12987 सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस 01
12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस 02
18631 रांची-अजमेर गरीब नवाज एक्स. 02
54159 झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर 10
12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्स. 02
12397 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्स. 01
64595 डीडीयू-सूबेदारगंज ईएमयू 02
12303 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 02
22437/12275 इलाहाबाद-नई दिल्ली हमसफर एक्स. 01
12403 इलाहाबाद-जयपुर मथुरा एक्सप्रेस 06