फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन पर 30 रुपये में मिलेगा प्लेटफार्म टिकट, सुविधा हुई बहाल

Wed, 08 Sep 2021 04:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट की व्यवस्था फिर से बहाल कर दी है। प्लेटफार्म टिकट न मिलने के कारण यात्रियों से साथ आने वालों को बाहर ही खड़े रहना पड़ता था।
विज्ञापन
Platform ticket - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन पर प्लेटफार्म टिकट की सुविधा मंगलवार से बहाल कर दी गई। रेलवे द्वारा प्लेटफार्म टिकट का शुल्क 30 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रयागराज के अलावा यह सुविधा मंडल के कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, प्रयागराज छिवकी, इटावा, मिर्जापुर, टूंडला स्टेशन पर भी मिलेगी। इन सभी स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट 30 रुपये का मिलेगा। मंडल के अन्य स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की दर दस रुपये ही रहेगी। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि तत्काल प्रभाव से प्लेटफार्म टिकट की सुविधा बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें