फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद चयनित को नियुक्ति दे या हाजिर हों : हाईकोर्ट 

Mon, 25 Jan 2021 01:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज प्रताप सिंह बघेल को 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में  बचे 22211 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति करने के आदेश का पालन कर हलफनामा दाखिल करने या हाजिर होने का निर्देश दिया है। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही की जाए। कोर्ट ने 22 अक्तूबर 19 के आदेश की अवहेलना को प्रथम दृष्टया अवमानना माना है। यह आदेश न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव ने रेखा शाक्या व अन्य की अवमानना याचिका पर दिया है। याचिका की अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें