अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की ओर से मंगलवार को शंकराचार्य जयंती दारागंज स्थित मंदिर मनाई गई। कोरोना वायरस महामारी की वजह से सूक्ष्म रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के श्रवण कुमार शर्मा ने शंकराचार्य के जीवन प्रकाश डाला। कहा कि प्रयागराज में ही कुमारिल भट्ट को शंकराचार्य ने शास्त्रार्थ में पराजित किया था। इसके बाद देश में चार पीठों की स्थापना की। राष्ट्रीय महासचिव चंद्रनाथ चकहा मधु ने बताया कि शंकराचार्य ने यहां आने पर गंगा स्नान और अक्षयवट के दर्शन भी किए थे। इस मौके पर मंत्री माधवानंद शर्मा, प्रवक्ता अमित राज वैद्य, संरक्षक हरिजगन्नाथ शास्त्री,रामानंद शर्मा, सनद पांडेय, राजीव भारद्वाज, आनंद त्रिपाठी,प्रदीप पाठक, पवन पांडेय, अनिल मिश्रा, दिनेश तिवारी भय्यो महाराज, सुरेश शर्मा,पुष्कर तिवारी, राकेश शर्मा, राहुल तिवारी, चंदन तिवारी व ऋषि शर्मा सहित कई प्रयागवाल तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।