करमा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्रयागराज रीवा पर दादूपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई भूसा भरी पिकअप
घूरपुर थाना क्षेत्र के दादूपुर में सोमवार रात करीब नौ बजे एक क्षमता से अधिक भार वाली पिकअप बोलेरो पलट गई। यह हादसा कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल और जेपीएस स्कूल के गेट के सामने हुआ। भूसे से भरी यह पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी। हादसे में आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। वाहन पलटने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। फिलहाल सड़क के एक तरफ से ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षमता से अधिक भार वाले वाहन सड़कों पर लगातार दौड़ रहे हैं। ऐसे वाहनों के अनियंत्रित होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने क्षमता से अधिक भार वाले वाहनों पर प्रभावी रोक न लगने पर पुलिस और जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर सवाल उठाए हैं।