फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: धान की रोपाई कर लौट रहे मजूदरों से भरी पिकअप पलटी, चार घायल

Sun, 04 Aug 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहास। कोरांव थाना क्षेत्र के शिकरो गांव में पांडेय का मड़हा के पास शाम सात बजे के करीब मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें चार लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कोरांव में भर्ती कराया गया है। जहां गंभीर हालत में दो मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोरांव थाना क्षेत्र के भगेसर गांव के 34 मजदूर तीन दिन से पिकअप से ग्राम पंचायत सेमरिहा के रवनिया गांव में धान की रोपाई करने जा रहे थे। धान की रोपाई कर शाम सात बजे के करीब पिकअप से मजदूर घर जा रहे थे। इसी दौरान पांडेय का मड़हा के पास अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। हादसे में शिवकुमार पुत्र दशरथ, संतोष पुत्र राम मणि, अनिल पुत्र राम बहादुर व रेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी को सीएचसी कोरांव ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल शिवकुमार व संतोष कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दो घायलों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। सीएचसी के डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि दो मजदूरों का पैर टूट गया है। जिन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है, बाकी का उपचार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें