फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जैन मंदिर में साधुओं का हुआ पिच्छिका परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरो रोड स्थित जैन मंदिर में रविवार को मुनि पावन सागर व मुनि सुभद्र सागर महाराज का पिच्छिका परिवर्तन हुआ। मुनिश्री ने सभी से धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान शैलेंद्र जैन ने जिनेंद्र भगवान का अभिषेक, शांति धारा, मुनि का पूजन विधि-विधान से किया। महिलाओं ने शिक्षाप्रद लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। डॉ. मनोज जैन व बेबी जैन को नई पिच्छिका दी गई। हर एक साधु की पिच्छिका मुनिश्री को भेंट कराई गई। जैन महिला मंडल की बाला जैन ने बताया कि पिच्छिका दिगंबर जैन साधुओं के पास रहने वाला मयूर पंखों से बना वह उपकरण है, जिससे सूक्ष्म जीवन हिंसा को रोका जाता है। हर साल उक्त पिच्छिका का परिवर्तन किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें