फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फूलपुर के युवक की भिवंडी में हार्ट अटैक से मौत

Fri, 09 Jan 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर के कोड़ापुर गांव निवासी मृतक का शव पहुंचते ही घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
एक युवक की भिवंडी में हार्ट अटैक से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कोड़ापुर गांव निवासी अमित कुमार गौतम उर्फ आजाद (40) पुत्र लालजी गौतम महाराष्ट्र के भिवंडी में रहकर काम करता था। मंगलवार को दिनभर काम करने के बाद जब वह शाम को कमरे पर पहुंचा तो अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा। साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताते हुए उसे मुंबई रेफर कर दिया। अमित को मुंबई ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें