फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर उपचुनाव : मुंडेरा मंडी मे 103 कर्मचारी कराएंगे मतगणना, तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

Fri, 22 Nov 2024 10:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मतगणना के लिए पंडाल में 23 टेबल बनाए गए हैं। इनमें से 14 टेबल पर ईवीएम से गिनती होगी। छह पर सर्विस व दो पर बैलेट मतों की गिनती होगी। एक टेबल आरओ की होगी।
विज्ञापन
EVM, VVPAT - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंडेरा मंडी परिसर स्थित स्ट्रॉन्ग रूम व ईवीएम की निगरानी के लिए तीन एसीएम की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना के दिन इनके निर्देशन में ईवीएम निकाले भी जाएंगे। 23 नवंबर को सुबह आठ बजे से मुंडेरा मंडी परिसर में मतगणना होगी। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगे हैं। बैरिकेडिंग के भीतर पैरामिलिट्री फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। यदि प्रत्याशी के प्रतिनिधि निरीक्षण के लिए पहुंचते हैं तो वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है।

मतगणना के लिए पंडाल में 23 टेबल बनाए गए हैं। इनमें से 14 टेबल पर ईवीएम से गिनती होगी। छह पर सर्विस व दो पर बैलेट मतों की गिनती होगी। एक टेबल आरओ की होगी। मतगणना में 103 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना के लिए काउंटर, कंप्यूटर आदि शुक्रवार को लगा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें