फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाला की सरैया में दूषित जलापूर्ति, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोरी स्थित लाला की सरैया में लोगों के घरों में नलों से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। दूषित जलापूर्ति से परेशान लोग भटकने को मजबूर हैं। स्थानीय लोग संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका से परेशान हैं। इसकी शिकायत जलकल अफसरों से की गई है। लाला की सरैया निवासी राजपाल के मुताबिक कई दिनों से दूषित जलापूर्ति मुसीबत बनी है। बाल्टी में भरा पानी किसी काम का नहीं होता। मटमैला पानी से दुर्गंध ऐसी आती है कि उसे गिराना मजबूरी बन जाती है। पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। लॉक डाउन में पीने के लिए पानी खोजना बड़ी परेशानी है। स्थानीय लोगों ने महापौर और जलकल महाप्रबंधक से शुद्ध जल की आपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें