बिजली का केबल जलने से मंगलवार को दिन भर मेजारोड कस्बे की बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों का आरोप है कि इस तरह की समस्या से यहां के लोगों को आए दिन जूझना पड़ता है। ऐसे में पानी का संकट भी गहरा गया है। कस्बे के व्यापारी नेता नागर गुप्ता ने बताया कि बिजली उपकेंद्र में आए दिन कुछ न कुछ खराबी बनी रहती है। उनका आरोप है कि अगर केबल टूटता है तो उसे ठीक करने में कई घंटे लग जाते हैं। शिकायत का विभाग के अभियंताओं पर कुछ भी असर नहीं है। इस बारे में मेजारोड बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि केबल जलने से समस्या उत्पन्न हुई थी। ठीक कर लिया गया है।