उप निबंधन कार्यालय में शौचालय की व्यवस्था न होने से लोग परेशान हैं। कई बार की गई शिकायत के बाद भी शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई। अधिवक्ता विष्णु सिंह ने बताया कि कार्यालय में जमीन संबंधी रजिस्ट्री के लिए रोजाना लोगों का आना-जाना रहता है लेकिन अभी तक शौचालय का निर्माण नहीं किया गया। अधिवक्ताओं ने इसकी शिकायत एडीएम प्रशासन से की है। उप निबंधन अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था की जा रही है।