सोरांव। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के गठन के पश्चात मंगलवार को तहसील परिसर में बार बेंच की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान वादकारियों के हितों के बारे में चर्चाएं की गई। बार एसोसिएशन सोरांव के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वामिक एजाज फारूक तथा महामंत्री राजेश शुक्ला की अगुवाई में आयोजित बैठक में एसडीएम एलएल सैनी तथा तहसीलदार राजेश कुमार पाल भी मौजूद रहे। अध्यक्ष फारूकी ने कहा कि तहसील के अधिकारी तथा कर्मचारी नियमित रूप से मौजूद रहे और न्यायालय संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। इस मौके तहसील के कई अधिकारी कर्मचारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।