फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : पीसीएस-प्री छह दिसंबर को, 8.90 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सभी शहरों में बनाया गया परीक्षा केंद्र

Fri, 27 Nov 2026 07:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

UP PCS 2026 Exam News : प्रदेश के 75 जिलों में 1978 परीक्षा केंद्रों पर छह दिसंबर को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। इनकी सीधी निगरानी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग मुख्यालय से की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों के परीक्षा जनपदों की सूची भी जारी कर दी है।

विज्ञापन
यूपीपीएससी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से यूपीपीसीएस प्री-2026 की परीक्षा छह दिसंबर (रविवार) को आयोजित होगी। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 1978 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। आयोग ने शुक्रवार को अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा जनपद की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए जिलों के अधिकारियों के साथ आयोग के अधिकारी पहले ही बैठक कर चुके हैं। सभी केंद्रों को सीसीटीवी से लैस किया गया है, जिसे सीधे आयोग से जोड़ा जाएगा। आयोग स्तर से भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी।

आयोग की ओर से बताया गया है कि 728 पदाें के लिए यह परीक्षा हो रही है। इसमें बदलाव भी हो सकता है क्योंकि प्री के रिजल्ट आने तक पदों की संख्या में वृद्धि या कमी हो सकती है। यह परीक्षा दो पालियों में होनी है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11.30 तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा तिथि के पांच दिन पहले यानी एक दिसंबर को अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें