फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-2013 का अंकपत्र जारी

Tue, 23 Jun 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2013 मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थियों की मार्कशीट तथा पदवार कटआफ जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी 22 जुलाई आयोग की वेबसाइट से इसे अपलोड कर सकते हैं। आयोग ने 28 मार्च को फाइनल रिजल्ट घोषित किया था। इस तरह से कटऑफ जारी करने में आयोग को तकरीबन तीन महीने लग गए। इससे प्रतियोगियों में नाराजगी भी रही। मार्कशीट देखने के लिए आयोग ने वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की व्यवस्था कर दी है। इसके तहत फार्म में दर्ज अभ्यर्थी के मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा। उसकी मदद से ही मार्कशीट देखी जा सकती है। यानी, दूसरे की मार्कशीट कोई नहीं देख सकता। मार्कशीट में मूल प्राप्तांक और स्केलिंग के बाद प्राप्तांक दोनों का विवरण है। सचिव रिजवानुर्रहमान का कहना है कि आयोग ने प्राप्तांकों के संबंध में आरटीआई के तहत कोई जानकारी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें