फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस : जीएस के तीन प्रश्नों पर भी आपत्ति

Tue, 28 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा के सामान्य अध्ययन के पेपर में तीन सवालों पर भी आपत्ति उठी है। हालांकि , पेपर लीक होने से परीक्षा निरस्त कर दी गई, लेकिन एक स्थानीय प्रकाशक ने इनके जवाब जारी किए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की पत्रिकाओं के स्थानीय प्रकाशक का दावा है कि सामान्य अध्ययन के तीन सवाल सही नहीं थे। उनका दावा है कि दो प्रश्नों के चारों विकल्प में से एक भी सही जवाब नहीं है। एक अन्य प्रश्न के एक से अधिक विकल्प सही हैं। हालांकि, सीसैट के पेपर में आयोग की ओर से काफी सतर्कता बरती गई है। प्रकाशक के अनुसार इसमें शामिल सभी 100 प्रश्न सही हैं। सभी के एक-एक विकल्प सही हैं। ऐसा आयोग की परीक्षाओं में लंबे समय बाद हो रहा है। हालांकि, अभी इन प्रश्नों को लेकर आयोग की आरे से आंसर-की आनी बाकी है। पूर्व की परीक्षाओं में आयोग के 20 से अधिक प्रश्नों के जवाब पर आपत्ति उठ चुकी है। कई बार रिजल्ट भी बदलना पड़ा है। विवाद से बचने के लिए आयोग ने कई परीक्षाओं की आंसर-की जारी भी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें