एशियाई पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पांचवां स्थान अर्जित करने वाले पवन कुमार शर्मा एक बार फिर खेलो इंडिया पैरा गेम्स में दमखम दिखाएंगे। उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन ने उनका चयन प्रदेशीय टीम में किया है। खेलो इंडिया पैरा गेम्स-2023 प्रतियोगिता 14 से 17 दिसंबर तक दिल्ली में होगी। इससे पहले पवन ने लगातार पांच बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर रिकॉर्ड भी बनाया है। टेबल टेनिस खिलाड़ी पवन शर्मा इलाहाबाद हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वह फाफामऊ के मलाक हरहर के रहने वाले हैं और वर्तमान में वह विश्व में 57वीं और भारत की तीसरी रैंक पर काबिज हैं।