फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : यात्रीगण कृपया ध्यान दें... अपने छोटे बच्चों की जेब में रखें पते और नंबर की पर्ची

Thu, 08 Aug 2024 03:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ को लेकर रेलवे भीड़ प्रबंधन और बच्चों की सुरक्षा को लेकर तमाम नए उपाय कर रहा है। इसी क्रम में तैयारी की जा रही है कि मेले के दौरान प्रयागराज जंक्शन, संगम, रामबाग, प्रयाग जंक्शन, छिवकी, नैनी जंक्शन, सूबेदारगंज, फाफामऊ और झूंसी रेलवे स्टेशन पर विशेष अनाउंसमेंट करवाए जाए, ताकि श्रद्धालु अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सजग रहे।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘यात्रीगण कृपया ध्यान दें, अगर आपके साथ छोटे बच्चे हैं तो उनकी जेब में एक पर्ची रख दें। जिसमें उनका नाम, माता-पिता का नाम, पता और मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से होना चाहिए।’ महाकुंभ मेले के दौरान इसी तरह के अनाउंसमेंट प्रयागराज के सभी नौ रेलवे स्टेशनों पर कराने की तैयारी है। इसका यह फायदा होगा अगर भीड़ में किसी का बच्चा बिछड़ जाता है तो उसकी जेब में रखी पर्ची की मदद से सुरक्षा कर्मी या रेलकर्मी आसानी से उसके माता-पिता या अभिभावक से संपर्क कर लेंगे।

महाकुंभ को लेकर रेलवे भीड़ प्रबंधन और बच्चों की सुरक्षा को लेकर तमाम नए उपाय कर रहा है। इसी क्रम में तैयारी की जा रही है कि मेले के दौरान प्रयागराज जंक्शन, संगम, रामबाग, प्रयाग जंक्शन, छिवकी, नैनी जंक्शन, सूबेदारगंज, फाफामऊ और झूंसी रेलवे स्टेशन पर विशेष अनाउंसमेंट करवाए जाए, ताकि श्रद्धालु अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सजग रहे।

इतना ही नहीं, मेले से पहले इन स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी लगाई जाएगी। इसके जरिये प्रयागराज के सभी प्रमुख स्थलों की दूरी और वहां कैसे पहुंचा जाए उसके बारे में जानकारी दी जाएगी। इसमें उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग सहयोग करेगा। पर्यटन विभाग सभी हेल्प डेस्क में प्रयागराज के प्रमुख एवं आसपास के दर्शनीय स्थलों से जुड़ी बुकलेट भी उपलब्ध कराएगा।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर यात्री सतर्क रहें, इसके लिए महाकुंभ मेले के दौरान जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। - डाॅ. अमित मालवीय, सीनियर पीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें