फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 50 से ज्यादा ट्रेनों में परखी गईं यात्री सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 50 से ज्यादा ट्रेनों में यात्री सुविधाओं की जांच की गई। शौचालय, कैटरिंग, पेयजल आदि को लेकर यात्रियों का फीडबैक लिया गया। मंडल में 29 अप्रैल से 28 मई तक चले अभियान में ट्रेनों की सफाई, लाइट, पंखे, एसी कोच की कूलिंग, कोच में पानी की उपलब्धता और चार्जिंग प्वाइंट आदि सुविधाओं पर विशेष फोकस रहा। मंडल के सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला के निर्देश पर चले अभियान में 25 वाणिज्य निरीक्षकों एवं अन्य विभाग के कर्मचारियों ने प्रयागराज एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, प्रयागराज-डाॅ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस, प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस, सूबेदारगंज-उधमपुर समेत 50 से अधिक ट्रेनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें