फोटो नवाबगंज 02 नवाबगंज के जलालपुर चांधन उर्फ पीथीपुर के सामने अनियंत्रित पार्सल वाहन पलटा
- फोटो : Archive
प्रयागराज- रायबरेली हाईवे जलालपुर चांधन उर्फ पीथी पुर के सामने पार्सल वाहन पलट गया। वाहन चालक अनिल कुमार यादव निवासी अमेठी पार्सल वाहन लेकर लखनऊ से प्रयागराज आया था। बृहस्पतिवार की सुबह लखनऊ लौटते समय हाईवे पर बालू और गिट्टी ढेर से अनियंत्रित होकर पार्सल वाहन सड़क पर पलट गया। घटना में वाहन चालक बाल- बाल बच गया। माैके पर माैजूद लोगों ने वाहन चालक को बाहर निकाला।